मनुष्य के जीवन में पेड़ों का काफी महत्वपूर्ण स्थान है: सागर गर्ग
 ऋषिकेश स्माइल ग्रुप ऑर्गेनाइजेशन के सदस्यों द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालय नाभा हाउस के परिसर में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया ऋषिकेश देहरादून रोड स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय नाभा हाउस के परिसर में स्माइल  ऑर्गेनाइजेशन ग्रुप के सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। स्माइल  ऑर्गेनाइजेशन ग्रुप के अध्यक्ष दीपक सुनेजा ने कहा कि वृक्षों का जहां पर्यावरण से संबंध है वही मनुष्य भी वृक्षों के बिना अधूरा है क्योंकि वृक्ष हमें ऑक्सीजन देते हैं जिसके बिना मनुष्य नहीं रह सकता ग्रुप के सदस्य सागर गर्ग ने कहा यदि पेड़ बचेंगे तो मनुष्य बचेगा वृक्षों को लगाए जाने के लिए हरेला पर्व जैसी योजनाएं प्रारंभ की है आज लगातार पेड़ों को काटकर खड़े किए जा रहे हैं कंक्रीट के जंगल आने वाले समय में खतरनाक साबित होंगे जिसे जनहित में रोका जाना अत्यंत आवश्यक है आज के समय में पर्यावरण दिन प्रतिदिन दूषित होता जा रहा है उसे रोके जाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति  को वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए प्रत्येक मनुष्य पर्यावरण की रक्षा के लिए आज संकल्प ले कि हमें पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण करना अत्यंत आवश्यक है स्माइल  ऑर्गेनाइजेशन  ग्रुप के सदस्यों में सुनेजा, मधुर, वैदही वेदांत पारस रतूरी, मनस्वी जैन, सुमैया, अनुष्का आदि जन उपस्थित रहे।

Post A Comment: