ऋषिकेश, 22 जुलाई (आजका आदित्य) सावन के पहले सोमवार पर नीलकंठ जल चढ़ाने जा रहे, कांवड़ियों को बैराज पुल पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा गलत जानकारी दिए जाने के बाद कावड़ियों द्वारा लगाए गए जाम को खुलवाने के चलते पुलिस ने लाठियां फटकारी। जिसके बाद मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई ।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे कावड़ियों का एक झुंड बैराज मार्ग से नीलकंठ जा रहा था। जिनके द्वारा बैराज पुल पर तैनात पुलिसकर्मियों से नीलकंठ की दूरी के संबंध में जानकारी मांगी गई ,जिन्होंने उन्हें मात्र 2 किलोमीटर नीलकंठ होने की जानकारी दी। जिसके बाद कांवड़ियों ने अपना रास्ता पकड़ लिया लेकिन वह जब बैराज पुल से लगभग एक डेढ़ किलोमीटर आगे निकले तो गुर्जरों की बस्ती के निकट उन्होंने दो स्कूटी सवार स्थानीय नागरिकों से नीलकंठ की पुनः जानकारी मांगी। जिन्होंने नीलकंठ की सही जानकारी दी, जिसके बाद कुछ कांवरियों ने उन्हें लिफ्ट दिए जाने की बात कही, जिस पर उनसे कहा सुनी हो गई ,और उन्होंने वहीं पर जाम लगा दिया। जाम में फंसे स्थानीय स्कूटी सवार वहीं पर अपनी स्कूटी छोड़कर भाग गए। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ,जिसके बाद कांवरियों ने नारेबाजी कर पुलिस कर्मियों द्वारा गलत जानकारी दिए जाने पर विरोध करना शुरू कर दिया। जिसे लेकर कावड़ियों और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई ,मामला गर्माता देख पुलिस ने कावड़ियों पर हल्का लाठीचार्ज कर दिया ।जिसके बाद कावड़ियों में भगदड़ मच गई, और रास्ता खोलने में पुलिस सफल हो गई ।कुल मिलाकर कावड़ियों को पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद मामले को शांत कर दिया गया है।
Home
Unlabelled
कांवरियों को गलत जानकारी दिए जाने के बाद हुए विवाद के बाद लगा जाम, पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए किया हल्का लाठीचार्ज

Post A Comment: