ऋषिकेश 29 जुलाई राष्ट्रीय फेरी नीति लागू कराने के संदर्भ में तथा नगर निगम ऋषिकेश द्वारा तहबाजारी को ठेके पर दिए जाने के विरोध स्वरूप उत्तराखंड जन विकास मंच जन सरोकार मोर्चा लघु व्यापार एसोसिएशन फुटकर फल एवं सब्जी विक्रेता समिति आदि संस्थाओं के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार रोड पर नगर निगम के सामने अपना आठवें दिन भी धरना जारी रखा पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा ने कहा कि नगर निगम लघु व्यापारियों रेडी खोखा पटरी वालों का अनावश्यक रूप से उत्पीड़न कर रहा है श्रावण मास में कावड़ यात्रा में प्रशासन वैसे ही यातायात व्यवस्थाओं में व्यस्त रहता है उस समय भी मेयर बदले की भावना से प्रेरित होकर अतिक्रमण के नाम पर गरीब लघु व्यापारियों का उत्पीड़न करवा रही है इसकी हम कठोर शब्दों में भर्त्सना करते हैं उत्तराखंड जन विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि नगर निगम के द्वारा आज बोर्ड बैठक आयोजित की गई जिसमें स्थानीय कुछ पार्षदों ने ट्रेचिंग ग्राउंड का विरोध कर रहे वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारियों को बोर्ड बैठक में कार्यवाही देखने हेतु आमंत्रित किया था परंतु उनको बोर्ड बैठक में अपमानित कर बाहर निकाल दिया गया जो कि सरासर निंदनीय है उन्होंने कहा की संसद से लेकर विधानसभा तक में जनता को सदन की कार्रवाई देखने हेतु इजाजत दी जाती है परंतु नगर निगम जो अपने आप में राज्य सूची का विषय है वह अपने क्षेत्र के मतदाताओं के साथ अशोभनीय व्यवहार करता है यह निगम प्रशासन की कुपित सोच को दर्शाता है धरने के संयोजक श्री राम कृपाल गौतम ने कहा कि वे जन सरोकारों के लिए हमेशा ही लड़ते आए हैं तहबाजारी नगर निगम अधिनियम के प्रावधानों के प्रतिकूल है इसे तुरंत निरस्त कर नगर निगम को अपनी भूल सुधार करनी चाहिए तथा यथाशीघ्र राष्ट्रीय फेरी नीति निगम के स्तर पर लागू करवानी चाहिए धरने को समर्थन देने वालों में पूर्व सभासद राहुल मिश्रा पूर्व वीडीसी वीर सिंह नेगी फुटकर फल व सब्जी विक्रेता समिति के अध्यक्ष राजू गुप्ता आदेश शर्मा राहुल पाल प्रवीण सिंह अनूप गुप्ता श्रवण गुप्ता विजय जयसवाल राकेश रावत संदीप नौटियाल गुरमुख सिंह अमित गुप्ता कार्तिक हरिनारायण सौरव गुप्ता सुनील राजभर अजय कुमार आदि उपस्थित थे
Home
Unlabelled
ऋषिकेश नगर निगम लघु व्यापारियों रेडी खोखा पटरी वालों का अनावश्यक रूप से उत्पीड़न कर रहा : दीप शर्मा



Post A Comment: