ऋषिकेश, 17 जुलाई (AKA)।पारिवारिक अंतर कलह के चलते एक युवक ने मंगलवार की देर रात अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। प्राप्त समाचार के अनुसार विनीत पुत्र सुरेश उम्र 25 वर्ष निवासी बाल्मीकि नगर का पारिवारिक क्लेश चल रहा था कि मंगलवार की देर रात को अपने कमरे में गया और पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली सूचना पर पहुंची पुलिस ने विनीत को पंखे से उतारा और उसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दी है ।

Post A Comment: