ऋषिकेश,0 3जुलाई( आज का आदित्य) ।बुधवार गुप्त नवरात्रि के पहले दिन वरुण सृष्टि कल्याण ट्रस्ट द्वारा संचालित अखण्ड महायोग के नेतृत्व मे मुनिकीरेती क्षेत्र में वृक्ष बैंक की स्थापना के जाने के साथ वृक्षारोपण किया गया ।इस दौरान पर्यावरण को बचाने के लिए ऋषिकेश मुनिकीरेती क्षेत्र में सवा करोड़ वृक्ष लगाए जाने का संकल्प लिया । वृक्ष बैंक की स्थापना तथा वृक्षों का रोपण कबीर चौरा आश्रम के महंत प्रदीप दास महाराज की प्रेरणा से शुरु किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ऋषिकेश की महापौर अनीता ममगाई, कुंजा पूरी के महंत राजेन्दर भंडारी , ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण व पानी को बचाने के लिए वृक्षारोपण किया जाना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि पिछले कुछ सालों में इस प्रकार से लगातार पेड़ों का कटान किया गया है। उस से पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचा है ।जिसे बचाए जाने की आवश्यकता है ।यदि पेड़ नहीं बचेंगे तो, पर्यावरण- पानी भी नहीं बचेगा ।जब पानी नहीं रहेगा तो देश में अगला युद्ध भी पानी को लेकर ही लड़ा जाएगा ।यह स्थिति पैदा होने से पूर्व ही प्रत्येक नागरिक को अपने आसपास बच्चों का रोपण किया जाना अत्यंत आवश्यक है ।जिससे पर्यावरण -पानी तो बचेगा ही साथ ही जमीन भी बचेगी। इस अवसर पर महंत कपिल मुनि विश्व हिन्दु परिषद से दिलीप मिश्रा , सुभाष भल्ला , तपोवन के प्रधान सुरेश उनियाल , राजेंदर , म्रत्युन्जय मजूमदार , नितेश पाण्डे नेन सिंह, आनन्द बहुगुणा , एवं साधु संतो ने भाग लिया एवं अखंड महायोग के संस्थापक स्वामी अखंडानंद ने सवा कोटि (सवा करोड़ व्रक्ष लगवाने के लिए परेरित करने का संकल्प लिया ।जिसमें अनिता ममगाई ने हर संभव मदद का अस्वासन दिया ।सभी का अखंड महायोग धन्यवाद दिया । एवं आगामी 16जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपने गुरु के प्रति अपनी सच्ची भक्ति में उनके नाम एक वृक्ष लगाए हमारे साथ मिलकर इस यज्ञ को सफल बनाये जाने का संकल्प भी लिया संकल्प भी लिया।


Post A Comment: