देहरादून I उत्तराखंड में मौसम विभाग ने सोमवार को देहरादून सहित प्रदेश के सात जिलों में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, चमोली, टिहरी, पौड़ी और देहरादून में अनेक स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।


Post A Comment: