ऋषिकेश,20जुलाई (AKA) उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस गरीब बेघर जन प्रकोष्ठ ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में सामूहिक हत्याकाण्ड के पीडित परिवारों से मुलाकात करने जा रही, कांग्रेस पार्टी की महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी
प्रियंका गांधी की उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा की गई गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को उत्तराखंड कांग्रेस के गरीब बेघर जन प्रकोष्ठ के संयोजक विजय पाल सिंह रावत के नेतृत्व में श्यामपुर बाईपास तिराहे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया । पुतला दहन करने से पहले उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेश के गरीब बेघर जन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विजय पाल रावत ने कहा कि जब कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी नरसंहार के पीडितों से मिलने जा रही थी ।उस समय योगी और मोदी की सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर लोकतंत्र की हत्या किए जाने का कार्य किया है ।इसके कारण कांग्रेस को सड़कों पर अपना विरोध प्रकट करना पड़ा है । उत्तराखंड सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार भी जनविरोधी कार्य कर रही है। इसके खिलाफ भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतरने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम पूरे प्रदेश में योगी और मोदी सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध प्रकट करेगे।पुतला फूंकने वालों में उत्तराखंड गरीब बेघर जन प्रकोष्ठ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवी प्रसाद , जय सिंह रावत , अशोक राणा, अर्जुन रावत, केशव राम, देवेंद्र रावत, वीरेंद्र प्रसाद, अशोक राणा , सोहन सिंह रौतेला आदि जन उपस्थित रहे ।

Post A Comment: