ऋषिकेश,  5 जुलाई । कोतवाली  ऋषिकेश पुलिस द्वारा  चलाए जा रहे बिना नंबर प्लेट,रैश ड्राईविंग,नाबालिग द्वारा वाहनो  के विरुद्ध अभियान अभियान के दौरान सोमवार को  103 दो पहिया वाहन सीज, किये तथा 30  12,000/- रूपये संयोजन के रूप में वसूल कर, 22 चालान कर किया गया । कोतवाली प्रभारी रितेश शाह का कहना था कि यह अभियान ऋषिकेश पुलिस क्षेत्राधिकारी विरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में चलाया गया है। रितेश शाह का कहना था कि अपराधियों द्वारा घटनाओं को घटित करने में जिन दो पहिया वाहनों का प्रयोग किया जा रहा है उन वाहनों में या तो नम्बर प्लेट नही लगी है यदि लगी है तो ऐसी जो कि आसानी से पड़ने में न आ सके। इसका मुख्य कारण है अपराध करने के बाद अपराधियों का पुलिस व आम जनता की नजरों से आसानी से बच निकलते है इस प्रकार के मामलों को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद देहरादून के निर्देशन में ऋषिकेश क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर पुलिस टीम गठित कर ऐसे वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु अभियान चलाने हेतु आदेशित किया गया। जिसे देखते हुए निरीक्षक यातायात ऋषिकेश के नेतृत्व में अलग अलग चार (4) पुलिस टीमें नियुक्त कर निम्नलिखित स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें प्रमुख रुप से तहसील चौक, चंद्रभागा पुल,- सब्जी मंडी तिराहा, मंशा देवी मन्दिर तिराहा
उक्त अभियान के अंतर्गत आज पुलिस टीम द्वारा निम्न प्रकार से मोटर वाहन अधिनियम का उल्लघंन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध अभियान चलाया गया।

Post A Comment: