_अभियुक्तों के कब्जे से रुपये छियालीस लाख पंद्रह सौ  नगद व फर्जी दस्तावेज बरामद
 
  ऋषिकेश ,11 अगस्त  (AKA)।रायवाला थाना अंतर्गत हरिपुर कला क्षेत्र में कम समय में उनकी रकम का डेढ़ गुना करने का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाले दिल्ली पुलिस के  पूर्व सिपाही  सहित 7 लोगों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर, लोगों की गाढ़ी कमाई लूटने से बचा लिया है। पकड़े गए लोगों से पुलिस ने 46 लाख 15 सो रुपए नगद व कुछ दस्तावेज भी बरामद किए है। उक्त लोगों के पकड़े जाने पर जनता ने राहत की सांस ली है। रायवाला थाना प्रभारी अमरजीत सिंह के अनुसार जनपद में ठगी और धोखाधड़ी की लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को पुलिस ने गंभीरता से लिया था।  जो कि  संगठित गिरोह बनाकर लोगों को लूट रहे थे, जो बहुत कम समय में धनराशि को कई गुना बढ़ाने का लालच देकर लोगों के साथ ठगी कर रहे थे, जिसे देखते हुए क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश  वीरेंद्र सिंह  रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रायवाला के नेतृत्व में एक टीम का गठन की गई। टीम के सदस्यो द्वारा  सुरागरसी करते हुए धोखाधड़ी के अपराध एव उसमें लिप्त ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही थी, जिसके फलस्वरुप शनिवार की देेेर शाम को हरिपुरकंला में  धोखाधड़ी की सूचना  थानाध्यक्ष रायवाला को दी गयी, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि हरिपुर कलां चौकी क्षेत्र में स्थित उमा विहार कालोनी में कुछ व्यक्तियों द्वारा एयरवे इन्टरप्राइजेज नाम से एक कम्पनी खोली गयी है, जिसकी आड़ में इनके द्वारा रुपये जमा करके पन्द्रह दिन के भीतर प्रतिदिन किस्त के रुप मे डेढ गुना रुपया वापस किये जाने का लालच देकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है, जिससे ऐंसे लालच में पड़कर अधिक लोगों इनसे जुड़ रहे है। जब इनके पास करोड से अधिक रुपया हो जायेगा तो ये रुपया लेकर भाग जायेंगे। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत  ने उमा विहार कालोनी  सप्तऋषि के खाली भवन के पास पहुचकर थानाध्यक्ष रायवाला द्वारा योजना के तहत पंकज तोमर को 2000/- रुपये का एक नोट जिसका नम्बर  5CN992929 है, देकर हरिपुर कलां चौकी क्षेत्र में स्थित उमा विहार कालोनी में एयरवे इन्टरप्राइजेज कम्पनी में सूचना को तस्दीक करने के लिये भेजा गया। तो कम्पनी में कार्यरत एक व्यक्ति जोगिन्दर द्वारा 2000/- रुपये जमा करके पंकज का भी पैसे लेकर कार्ड बना दिया,  पंकज तोमर के द्वारा बताया गया की 07 व्यक्ति द्वारा हरिपुरकंला क्षेत्र में शिशु  योजना  उत्तराखंड  के नाम से कार्ड छपवाकर  लोगो को 10,000/-  रुपये के बदले में 15 दिनो में 15,000/-  रुपये देने का लालच  देकर धोखाधड़ी से लोगो से अवैध रुप से अवैध लाभ अर्जित किया जा रहा है ।  जहाँ से सात लोगों जोगिन्दर  सिंह पुत्र  रघुवीर सिंह निवासी खेड़ीसाद, थाना सापला, जिला रोहतक, हरियाणा , नरेश शर्मा पुत्र हरिचन्द शर्मा निवासी ग्राम रजाना कला, थाना पिल्लू खेड़ी ,मण्डी ,जिला जींद हरियाणा,चन्दन कुमार अरोड़ा  पुत्र श्री चरण दास अरोड़ा निवासी मकान नं0 114, राजहंस विहार,विकास नगर ,थाना उत्तम नगर, दिल्ली , तिलकराज पुत्र श्री रामनिवास निवासी अलवा थाना अलवा जिला जींद हरियाणा,अजमेर सिंह पुत्र श्री बहाना राम निवासी शीतल नगर कालानी, थाना शिवाजी कालोनी, रोहतक (हरियाणा)
अरुण राणा पुत्र श्री रामकृष्ण राणा निवासी हेतमपुर रोशनाबाद, थाना सिड़कुल, जिला हरिद्वार,संजय कुमार सिंह पुत्र शिवचन्द्र  प्रसाद निवासी ग्राम मुरोवतपुर, थाना देशरी, जिला वैशाली बिहा 46,01,500/- रुपये, एक सफेद कपडे में कार्ड ,रजिस्टर एंव डायरी ,एटीएम  कार्ड, चैक बुक भी बरामद की है।

Post A Comment: