ऋषिकेश, 19 अगस्त त्रिवेणी घाट ऋषिकेश व चंद्रेश्वर नगर चंद्रभागा शीशम झाड़ी मैं लोगों के घरों में घुसा गंगा जी का जल जिसके चलते हैं क्षेत्रवासियों में रात भर अफरातफरी मची रही वही मौके पर अधिकारी तहसीलदार नायब तहसीलदार पहुंचे उन्होंने मौके का जायजा लिया क्षेत्र के लोगों को गंगा तट पर बसे झोपड़पट्टी मकानों पर रह रहे लोगों को दूर रहने की सलाह दी स्थानीय प्रशासन ने गंगा तट पर बसे लोगों को वहां से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया समाचार लिखे जाने तक किसी जानमाल की हानि नहीं हुई गंगा जी का जल सभी गंगा नदियों का जल उफान पर तीर्थ नगरी ऋषिकेश मे माँ गंगा का जल स्तर अपने निशान से ऊपर बह रही है ,वही प्रशासन ने जनता को किया हाई अलर्ट तथा मां गंगा की आरती करने में हो रही असुविधा इसके मद्देनजर ऋषिकेश के सभी घाटों पर भारी वर्षा व गंगा के उफान के कारण त्रिवेणी घाट व आसपास के इलाकों में सुनसान दिखा तथा भारी बारिश से भी बाजार में आवाजाही सुस्त नजर आ रही है सभी दुकाने व बाजार ठप पड़े दिखाई दिए ,वही अंकुर पोरवाल व्यापारी का कहना है कि भारी वर्षा के कारण बाजार में कार्य सुस्त हो गया है वही तीर्थ नगरी पर समाजसेवी नरेंद्र खुराना ने सभी नगर वासियों से गंगा घाटों के समीप सावधानी बरतने को कही है तथा इसके मद्देनजर गंगा सेवा समिति भी बार-बार लोगों को गंगा नदी के बहाव के बढ़ने के संकेत दे रही है इसी के चलते गंगा की आरती मैं भी रुकावट पैदा हो रही है वहां भी गंगा का जल है मां गंगा की आरती का सुगम संचालन में बाधा आ रही ।




Post A Comment: