ऋषिकेश 3 अगस्त  राष्ट्रीय फेरी नीति लागू करवाने को लेकर  व तहबाजारी शुल्क के विरोध स्वरूप आंदोलन व   धरने  का तेरवा दिन आंदोलन लगातार जारी है धरने को समर्थन देने वाली संस्थाओं में उत्तराखंड जन विकास मंच जन सरोकार मोर्चा फुटकर फल व सब्जी विक्रेता समिति लघु व्यापार एसोसिएशन आदि  संस्थाओं के लोग सम्मिलित थे जन सरोकार मोर्चा के संयोजक श्री राम कृपाल गौतम ने कहा नगर निगम ऋषिकेश द्वारा तहबाजारी नियम विरुद्ध ली जा रही है यह स्थानीय गरीब  पटरी रेडी  खोखे वालों पर जबरन  ऐसा शुल्क है  जोकि मध्य काल के क्रूर आताताई शासकों के समय लिया जाता था परंतु अब भारत आजाद है कमजोर से कमजोर व्यक्ति को संविधान ने सामाजिक   व कानूनी सुरक्षा प्रदान  की है  अतः हम  ऐसे किसी भी प्रकार के कर या शुल्क को नहीं देंगे जोकि संविधान सम्मत नहीं है  लघु व्यापार एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष श्री राहुल पाल ने कहा कि नगर निगम ऋषिकेश द्वारा अवैधानिक रूप से छोटे फुटकर व्यापारियों तथा रेडी  खोखे पटरी वालों पर तहबाजारी शुल्क आरोपित किया है उसका हम सभी व्यापारी विरोध करते हैं और जब तक राष्ट्रीय फेरी नीति लागू नहीं होती हम इस धरने व आंदोलन को ऐसे ही चलाते रहेंगे पूर्व सभासद राहुल शर्मा ने कहा नगर निगम ऋषिकेश के विरुद्ध जो भी आवाज उठाने का प्रयास करता है नगर निगम उसके विरुद्ध बदले की भावना से कार्यवाही करता है जिसकी हम घोर निंदा करते हैं धरने को समर्थन देने वालों में उत्तराखंड जन विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा  फुटकर फल व सब्जी विक्रेता समिति के अध्यक्ष राजू गुप्ता पूर्व सभासद हरीश आनंद राजेश गुप्ता सुरेंद्र राम कुमार गुप्ता  नीरज हरिहर राधा कृष्ण राम कुमार वीरेंद्र पाल वीरेंद्र प्रवीण सिंह गजेंद्र पाल  गोपाल जी भारद्वाज सीताराम  श्रीनिवास नवीन कुमार पूर्व छात्र सचिव सोनू गुप्ता राजेश गुप्ता अनूप कुमार गुप्ता बबलू गुप्ता  आदि उपस्थित थे।

Post A Comment: