ऋषिकेश 22 अगसत   सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज आवास विकास  जन्माष्टमी कार्यक्रम का आयोजन  22अगस्त 2019 को सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज  आवास विकास ऋषिकेश में विद्यालय के प्रधानाचार्य  श्री राजेंद्र प्रसाद पांडे जी ने  कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व माँ सरस्वती ,कृष्ण भगवान  के चित्र  पर  पुष्प अर्पित कर किया!  इसके मद्देनजर  शिक्षिका मीनाक्षी उनियाल ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव के महत्व को बताया तथा अपने विचार प्रकट किए एवं सभी को श्री कृष्ण जन्मोत्सव की अग्रिम शुभकामनाएं दी, तथा विद्यालय के भैया बहनों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम, व  श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर अपने विचार प्रकट किये ! तथा  विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र प्रसाद पांडे जी ने  भी श्रीकृष्ण  जन्माष्टमी की  विद्यालय परिवार की ओर से सभी को  अग्रिम  शुभकामनाये  दी व  छात्र छात्राओं को श्री कृष्ण जी की अच्छाइयों को अपने जीवन मे उतारने को कहा !   वही विद्यालय के शिक्षक मीडिया प्रभारी नरेंद्र खुराना ने भी सभी को श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की अग्रिम शुभकामनाएं दी व  इस अवसर पर सतीश चौहान  कर्णपाल बिष्ट,  नागेन्द्र पोखरियाल ,चन्द्रप्रकाश दोभाल ,राजेश बड़ोला,सन्दीप कुमार,रामगोपाल रतूड़ी, चन्द्रप्रकाश डोभाल , अजीत रावत,  मनोज कुमार पन्त ,सुनील बलूनी, अनिल भण्डारी, गरिमा, रजनी गर्ग ,आरती बड़ोनी ,रश्मि रीना गुप्ता एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित  रहे!  

Post A Comment: