4 अगस्त, ऋषिकेश/दिल्ली। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज को ’ब्रह्मऋषि पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। योगमाता फाउण्डेशन और महायोग फाउण्डेशन द्वारा विज्ञान भवन में आयोजित अवार्ड समारोह में स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज को ’’ब्रह्मऋषि अवार्ड’’ से नवाजा गया। यह पुरस्कार वैश्विक स्तर पर शान्ति और सामंजस्य स्थापित करने हेतु किये जा रहे अथक प्रयासों के लिये दिया गया। 
 इस अवसर पर स्वामी अर्जुन पुरी जी महाराज, महामण्डलेश्वर जुना अखाड़ा स्वामी उमाकांतानन्द जी महाराज, अभिनेता, गायक और राजनेता श्री मनोज तिवारी जी, प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता शक्ति कपुर जी, प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता श्री प्रेम चोपड़ा जी, प्रसिद्ध अभिनेत्री ज़ीनत अमान, प्रसिद्ध अभिनेत्री जयाप्रदा जी, कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री भारत सरकार, श्री पुरूषोत्तम रूपाला, श्री सुशील सिंह जी, श्री छेदी पासवान जी और अन्य गणमान्य अतिथियों की पावन उपस्थिति में आध्यात्मिक गुरू पायलट बाबा जी ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज को ’ब्रह्मऋषि अवार्ड’ से सम्मानित किया।

Post A Comment: