ऋषिकेश 1 अगस्त । नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र में राष्ट्रीय फेरी नीति लागू करवाने को लेकर तथा अवैधानिक रूप से नगर निगम अधिनियम के प्रतिकूल तहबाजारी लिए जाने के विरोध स्वरूप धरने का आज 11 वा दिन आंदोलन लगातार जारी है कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री राजपाल खरोला ने कहा नगर निगम ऋषिकश क्षेत्र में राष्ट्रीय फेरी नीति को अवश्यंभावी रूप से लागू किया जाना चाहिए नगर निगम का उद्देश्य लाभ अर्जन ना कर जनता के कल्याण का होना चाहिए परंतु नगर निगम ऋषिकेश फुटकर व्यापारियों पर अवैधानिक रूप से तहबाजारी शुल्क लगा रहा है जो कि अपने आप में सही नहीं है धरने को समर्थन कर रही संस्थाओं में उत्तराखंड जन विकास मंच जन सरोकार मोर्चा फुटकर फल व मंडी विक्रेता समिति लघु व्यापार एसोसिएशन शामिल थे इसके अतिरिक्त धरने को समर्थन करने वालों में जन सरोकार मोर्चा के अध्यक्ष रामकृपाल गौतम पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा उत्तराखंड जन विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा बेचन गुप्ता यशपाल सिंह पवार अनुपम पोखरियाल ओम प्रकाश सोनी विपिन शर्मा उपस्थित थे।
Home
Unlabelled
नगर निगम ऋषिकश क्षेत्र में राष्ट्रीय फेरी नीति को अवश्यंभावी रूप से लागू किया जाना चाहिए : राजपाल खरोला


Post A Comment: