ऋषिकेश - ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हरिद्वार रोड  में संजय झील के  सौंदर्यकरण के संबंध में आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष  प्रेम चंद अग्रवाल ने वन विभाग, जल संस्थान एवं नमामि गंगे के अधिकारियों के साथ झील का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान झील के सौंदर्यीकरण के लिए व्यापक स्तर पर कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। प्रथम चरण में झील की स्वच्छता का कार्य प्रारंभ किया जाएगा l
    संजय झील के निरीक्षण के अवसर पर  विधानसभा अध्यक्ष ने वन विभाग एवं नमामि गंगे के अधिकारियों को झील को विकसित करने के लिए शीघ्र ही कार्ययोजना तैयार कर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
    अग्रवाल ने कहा है कि संजय झील से ऋषिकेश के तीर्थाटन एवं पर्यटन में चार चांद लग जाएंगे उन्होंने कहा है कि पर्यटन विभाग, वन विभाग, नमामि गंगे एवं कुंभ योजना के तहत  इस कार्य को संयुक्त रूप से धरातल पर उतारा जाएगा l जिसके लिए  वन विभाग कार्य योजना तैयार करेगा l
     अग्रवाल ने कहा है कि पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज  से भी इस संबंध में चर्चा वार्ता हो चुकी है ।झील के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए उन्होंने आश्वासन दिया है l
     वन विभाग के डीएफओ राजीव धीमान ने बताया कि संजय झील के विस्तारीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए आर्किटेक्ट के द्वारा डिजाइनिंग की जाएगी
इस दौरान डीएफओ धीमान ने बताया कि संजय झील में ड्रेगिंग, ट्रैक रूट, सोलर लाइट, अस्थाई शौचालय पार्किंग की व्यवस्था, पैराफिट रेलिंग एवं अन्य निर्माण कार्य किए जाने हैं।
     इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि संजय झील में साहसिक खेल, पेडल बोट्स आदि वाटर स्पोर्ट्स शुरू किए जाएंगे। बताया कि संजय झील बनने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे व क्षेत्र में पर्यटन बढ़ेगा।
      दौरान विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक प्रेम चंद्र अग्रवाल ने कहा है कि ऋषिकेश में तीर्थाटन के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से संजय झील को विकसित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि संजय झील प्राकृतिक रूप से अत्यंत सुंदर है और इस के सौंदर्यीकरण से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे साथ ही बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए एक सुंदर रमणीक स्थान देखने को मिलेगा।
     इस अवसर पर नमामि गंगे के मुख्य वन संरक्षक भुवन चंद मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल पी. के गागटे, डीएफओ देहरादून राजीव धीमान, रेंजर आरपीएस नेगी, भाजपा नेता रविंद्र राणा, सुदेश कंडवाल, स्थानीय पार्षद राधा रमोला, पार्षद शिव कुमार गौतम,  पार्षद विजेंद्र मोगा, पार्षद सुंदरी कंडवाल, पार्षद रश्मि देवी पार्षद विपिन पंत, सचिन अग्रवाल, पूर्व पार्षद अशोक पासवान, पूर्व पार्षद सुमित पवार आदि  लोग उपस्थित थे ।

Post A Comment: