ऋषिकेश 1 अगस्त (आज का आदित्य) उड़ान फाउंडेशन द्वारा मायाकुंड में संचालित निशुल्क शिक्षण संस्थान उड़ान में आज लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक का स्मृति दिवस (पुण्यतिथि 1 अगस्त 1920) मनाया गया।इस मौके पर उड़ान के निदेशक समाज सेवी डॉ राजे नेगी ने बताया की बाल गंगाधर तिलक एक भारतीय राष्टवादी,शिक्षक,समाज सुधारक,वकील और महान स्वतंत्रता सेनानी थे।पत्रकारिता एवं भाषा के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन को तीव्र करने के लिए बाल गंगाधर तिलक ने मराठा दर्पण एवं केसरी नाम के दो समाचार पत्र शुरू किए थे,केसरी समाचार पत्र के छपने वाले उनके लेखों के कारण उन्हें कई बार जेल भेज गया।इन्होंने सबसे पहले ब्रिटिश राज के खिलाफ पूर्ण स्वराज्य की मांग उठाई थी।इनका दिया हुवा नारा* स्वराज्य हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है और में इसे लेकर रहूंगा* बहुत प्रसिद्ध हुवा था।मुम्बई समेत देशभर मे सार्वजिनक गणेश पूजा महोत्सव कार्यक्रम के द्वारा बाल गंगाधर तिलक ने लोगो मे सामाजिक एकता एवं आपसी सौहार्द की भावना को स्थापित कर स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन को उग्र करने में ऐतेहासिक पहल की थी।महात्मा गांधी ने तिलक को आधुनिक भारत का निर्माता कहा तो पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने उन्हें भारतीय क्रांति के जनक की उपाधि दी थी।बाल गंगाधर तिलक की मृत्यु एक अगस्त 1920 में मुम्बई में आज ही के दिन हुई थी।इस अवसर पर मयंक भट्ट,प्रिया क्षेत्री,प्रियंका कुकरेती,मीनाक्षी राणा,मंजू देवी,आशुतोष कुड़ियाल उपस्तिथ थे।

Post A Comment: