ऋषिकेश जुलाई मायाकुंड स्तिथ निःशुल्क शिक्षण संस्थान उड़ान में आज उत्तराखण्ड की वीर बाला वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर उनको नमन कर याद किया किया।साथ ही इस मौके पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 8 अगस्त के उपलक्ष्य में सभी स्कूली बच्चों को आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा एल्बेंडाजोल की दवाई पिलाई गयी।इस मौके पर स्कूली बच्चो ने पोस्टर्स के माध्यम से इस रोग की मुक्ति हेतु जनजागरण की अपील की।स्कूल के संस्थापक एवं चिकित्सक डॉ राजे नेगी ने कहा कि बच्चो में एनीमिया,कुपोषण, मानसिक एवं शारीरिक विकास की क्षति को रोकने हेतु बच्चो के पेट मे कीड़े (कृमि नाशक दवा) समाप्त करने की दवा पिलाई जानी आवश्यक है।उन्होंने बच्चो को खुले स्थान पर शौच न करना,अपने शोचालय को साफ रखने,खाना खाने से पहले एवं शोचालय के बाद अच्छे से हाथ धोने,चप्पल,जूते पहनना,फल एवं सब्जियों को अच्छे से धोकर एवं पकाकर खाने की सलाह दी।इसके साथ ही स्कूली बच्चो को वीरांगना तीलू रौतेली के बारे में जानकारी देते हुवे बताया कि तीलू रौतेली का पूरा नाम तिलोत्तमा देवी था वो गढ़वाल की ऐसी वीरांगना थी जो केवल 15 वर्ष की उम्र में रणभूमि में कूद पड़ी थी और सात साल तक उन्होंने अपने दुश्मन राजाओ को कड़ी चुनोती दी थी।महज 15 से 20 वर्ष की आयु में सात युद्ध लड़ने वाली तीलू रौतेली विश्व की एक मात्र वीरांगना है उन्हें गढ़वाल की लक्ष्मीबाई के रूप में भी विश्वभर में जाना जाता है प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए तीलू रौतेली पेंशन योजना एवं पुरुस्कार भी दिए जाते है।इस मौके पर प्रिया क्षेत्री,प्रियंका कुकरेती,मीनाक्षी राणा,मंजू देवी,रमेश लिंगवाल,आशुतोष कुड़ियाल,मनोज नेगी उपस्तिथ थे।
Home
Unlabelled
निःशुल्क शिक्षण संस्थान उड़ान ने उत्तराखण्ड की वीर बाला वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर उनको नमन कर याद किया किया



Post A Comment: