ऋषिकेश, दिनांक 13 अगस्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा नियम विरुद्ध तहबाजारी ठेके पर दिए जाने के विरोध में तथा निगम क्षेत्र में राष्ट्रीय फेरी नीति लागू करवाने को लेकर धरने का 23 वा दिन आंदोलन लगातार जारी है धरने को समर्थन देने वाली संस्थाओं में उत्तराखंड जन विकास मंच जन सरोकार मोर्चा लघु व्यापार एसोसिएशन आदि शामिल है पूर्व नगर पालिका सभासद श्री राहुल शर्मा ने कहा कि नगर निगम ऋषिकेश के द्वारा नियम विरुद्ध तहबाजारी ठेका दिया गया है वह मुगल काल के जजिया कर के सामान जबकि निगम के स्तर पर फेरी वालों को ठेकेदार के उत्पीड़न से बचाने के लिए राष्ट्रीय फेरी नीति लागू होनी चाहिए इस अवसर पर रामप्रीत राजभर महेश कुमार कमलेश शाह राजकुमार गुप्ता हरिमोहन अशोक गणेश श्रीनिवास सुभाष चंद्र बैरागी कमल राकेश रावत मनीष कुमार सोनू गुप्ता संजय राहुल पाल गजेंद्र नरेश कुमार आदि उपस्थित थे।


Post A Comment: