ऋषिकेश, 15 मार्च। यमकेश्वर विधायक रितु खंडूरी के प्रयासों से प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पौड़ी गढ़वाल के आदेश पर स्वर्गाश्रम लक्ष्मणझूला में समस्त होटल धर्मशाला में कोरोना वायरस से रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान एवं जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें डॉक्टर शिवम्, डॉ मनोज मिश्रा, डॉक्टर पूनम, डॉक्टर पारस आदि की टीम पूरी लगन के साथ कार्य कर रही है । डॉ मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है इस संबंध में लोगों को विशेष रूप से जागरूक किया जाना अति आवश्यक है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने एवं इसके लिए क्या-क्या करें इस संबंध में क्षेत्र की जनता को विशेष जानकारी दी गई है। इसलिए अनावश्यक चिंतित ना हो केवल सावधानी बरतें। डाक्टरर्स की टीम के साथ विधायक प्रतिनिधि व भाजपा मण्डल अध्यक्ष गुरूपाल बत्रा मंडल महामंत्री गजेंद्र नागर मौजूद रहे।
Home
Unlabelled
यमकेश्वर विधायक के निर्देश पर लक्ष्मणझूला के समस्त होटल धर्मशाला में कोरोना वायरस से रोकथाम के लिए जन जागरण अभियान चलाया


Post A Comment: