ऋषिकेश 18 मार्च। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत से कुंभ मेले से ऋषिकेश विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत होने वाले विकास कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा है कि कुंभ मेला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कार्यों को स्थाई प्रकृति के रूप में किया जाए ताकि उन कार्यों का भविष्य में भी लाभ मिल सके ।
404 करोड रुपए के कार्य स्थाई रूप से होने हैं जिसे प्राथमिकता एवं वरीयता के क्रम में शीघ्र पूरा किया जाए । स्वीकृत योजनाओं के साथ चंद्रभागा पर पुल का निर्माण, आस्था पथ में गंगा नदी के किनारे टूटे घाटों का पुर्ननिर्माण, गौरी शंकर मंदिर पर पुल का निर्माण, हरिपुर कला में सीवरेज एवं सड़कों का निर्माण, ब्रह्मपुरी में सड़कों का निर्माण एवं त्रिवेणी घाट में गंगा की धारा को त्रिवेणी घाट पर लाने को कहा इस अवसर पर कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत ने विधान सभा अध्यक्ष से सभी कार्यों को प्राथमिकता एवं वरीयता के आधार पर पूर्ण किये जाने की बात कही ।

Post A Comment: