ऋषिकेश 12 मार्च।उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज रायवाला एवं इसके निकटवर्ती क्षेत्र को ईको सेंसेटिव जोन से बाहर किये जाने के संदर्भ में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाक़ात कर चर्चा वार्ता की।
विधानसभा अध्यक्ष ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि ग्रामसभा प्रतीतनगर, रायवाला, गौहरीमाफी एवं खाण्डगांव में लगभग 40000 से अधिक आबादी रह रही है। ऋषिकेश में चारों तीर्थ धामों का प्रवेश द्वारा होने के कारण निरंतर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है। विधानसभा अध्यक्ष ने अवगत कराया कि कुम्भ मेला क्षेत्र के निकट रायवाला और आसपास में भागों में वर्षभर पर्यटन के लिए आने वाले यात्रियों से आम जनता को जीविका प्राप्त करने में भविष्य में असुविधा होगी। अग्रवाल ने ग्रामसभा गौहरीमाफी, रायवाला, प्रतीतनगर एवं खाण्डगांव (रायवाला) क्षेत्र को ईको सेंसेटिव जोन से बाहर किये जाने हेतु आग्रह किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भी विधान सभा अध्यक्ष को इस सम्बंध में आवश्यक कार्यवाही करने के लिए आश्वस्त किया।

Post A Comment: