ऋषिकेश 21 मार्च l उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल से प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने शिष्टाचार भेंट की , इस अवसर पर दोनों ही नेताओं ने विगत दिनों हुई भारी ओलावृष्टि से किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए चर्चा वार्ता की । विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि संपूर्ण प्रदेश में ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हुई है , साथ ही उन्होंने कहा है कि ऋषिकेश विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलें, आम आदि की फसलें ओलावृष्टि के कारण व्यापक स्तर पर प्रभावित हुई है, जिसके कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है । भेंटवार्ता के दौरान कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को आश्वासन देते हुए कहा है कि जिन क्षेत्रों में ओलावृष्टि के कारण फसलो को नुकसान हुआ है उन क्षेत्रों का जायजा लिया जा रहा है और नुकसान के आधार पर किसानों को मुआवजे के रूप में इसकी भरपाई की जाएगी ।
Home
Unlabelled
विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने भारी ओलावृष्टि से किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए चर्चा की


Post A Comment: