Home
Unlabelled
महिला के बिना सशक्त समाज की परिकल्पना संभव नही-अनिता ममगाई
ऋषिकेश 8 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने योग नगरी ऋषिकेश की तमाम महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।इस अवसर पर महापौर ममगाई ने कहा कि मोजूदा दौर में महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी हैं। समाज में नारी का स्थान सर्वाेपरि है। यदि महिला आत्मनिर्भर बनेगी तो समाज भी आत्मनिर्भर होगा। महापौर ने कहा स्त्री नई पीढ़ी को जन्म देती है। महिला के बिना सशक्त समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। इसलिए बेटियों को भी बेटों के समान शिक्षा दिलानी चाहिए।यदि महिला शिक्षित होगी तो समाज भी शिक्षित होगा। अत: हम सबको सभी बालिकाओं को शिक्षित करने का प्रयास करना चाहिए।उन्होंने कहा कि समाज में ऐसा कोई कार्य नहीं है जो बिना महिला के सफल हो सके । बालक की प्रथम गुरू भी महिला ही होती है। वही उसे समाज की स्थिति से अवगत करवा कर अच्छे – बुरे का ज्ञान करवाती है।अतंर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उन्होंने लोगों से महिलाओं का सम्मान करने की अपील की। साथ ही दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या और अन्य महिला अपराधों को रोकने का आह्वान भी किया।
Back To Top
Post A Comment: