ऋषिकेश 10 जून।ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खांड गांव के प्राथमिक विद्यालय में आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने 40 ज़रूरतमंद लोगों को राशन की किट वितरित की। इस दौरान अग्रवाल ने क्षेत्र के बुजुर्ग व्यक्ति बलवीर सिंह नेगी का सम्मान कर हालचाल जाना। विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों से जोर दिया कि अब अधिक अनुशासित होने और उचित व्यवहार अपनाने की जरूरत है तथा शारीरिक दूरी बनाने, चेहरा ढकने और हाथ धोने के नियमों पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत अन्य देशों की तुलना में, कोविड-19 से निपटने में बेहतर स्थिति में है, लेकिन आत्मसंतोष भाव की गुंजाइश नहीं है। उन्होंने आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलॉड करने की सबसे अपील की जो स्वयं जोखिम मूल्यांकन और कोविड-19 से सुरक्षा में मदद करता है।
इस अवसर पर सुदेश कंडवाल, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, शंकर दयाल धने, ग्राम प्रधान संजय धने, उपप्रधान अजय धने, पंचायत सदस्य चंद्र सिंह, राकेश डंगवाल, करण बिष्ट, मनीषा खंडूरी, राजेश जुगलान, बिंद्रा नेगी आदि लोग उपस्थित थे।

Post A Comment: