देहरादून। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच आज सुबह कचहरी परिसर के आस-पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कचहरी के सामने स्थित एक फोटो कॉपी करने वाले दुकानदार को कोरोना पॉजिटिव होने का पता चला।
हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि दुकानदार को कोरोना है लेकिन अधिवक्ताओं ने एहतियात बरतना शुरू कर दिया। वहीं सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरूवार को 75 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मरीजों की संख्या 1637 पहुंच गई है। इसके साथ ही अब तक 837 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, प्रदेश में एक्टिव केस 778 हैं। प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 16 पहुंच गया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इनकी मौत किसी और बीमारी से हुई है। आज ऋषिकेश एम्स में 52 साल के मुजफ्रफरनगर निवासी एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है। काशीपुर में भी होम क्वारंटीन में रह रही एक 76 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका अपने पति के साथ दो जून से होम क्वारंटीन में थी। उत्तराऽंड में कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को प्रदेश में 25 और कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 1562 पहुंच गई है। वहीं, इसमें 808 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है।

Post A Comment: