ऋषिकेश,3 जून। नेशनल हाईवे 58 पर चंद्रभागा पुल पर इन दिनों सड़क मरम्मत करने का कार्य चल रहा है जिसके चलते हैं धूल मिट्टी उड़ने के कारण यहां से आने जाने वाले वाहनों में सवार लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है यही नहीं इन दिनों कोरोनावायरस के चलते हैं लोग पहले से ही परेशान हैं ऐसे में सड़क मरम्मत करने के दौरान उड़ने वाली धूल से उनकी दुश्वारियां और बढ़ा दी गई भी खतरा बना हुआ है इस मार्ग से लगभग हजारों लोग दिन भर में गुजरते हैं ऐसे में संबंधित निर्माण एजेंसी को इस विषय पर सोचना चाहिए। वहीं नेशनल हाईवे 58 के सहायक अभियंता मृत्युंजय शर्मा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था अब मामला उनके संज्ञान में आया है। ठेकेदार को पानी का छिड़काव करने के लिए निर्देशित किया जाएगा।



Post A Comment: