ऋषिकेश,3 जून। वैश्विक महामारी कोरोना जहां हर कोई लड़ रहा है। कोई जरूरतमंदों को राहत सामग्री उपलब्ध करवा रहा है तो कोई पुराना को हराने के लिए भगवान मन्नत मांग रहे हैं ऋषिकेश के कृषि उत्पादन मंडी समिति में सहायक के पद पर तैनात चंद्रशेखर जान दांव पर लगाकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। वह मंडी परिसर में सैनिटाइजर का छिड़काव करने के साथ ही लोगों को जागरूक करने का काम भी कर रहे हैं। वह बताते हैं कि जब से लॉक डाउन हुआ है ।वह एक वक्त का खाना खाकर ड्यूटी कर रहे हैं उनका मकसद है कि जब तक कोरोनावायरस खात्मा नहीं  होता, तब तक वे एक वक्त का ही खाना खाएंगे । उन्होंने बताया कि मंडी समिति के अध्यक्ष विनोद कुकरेती के नेतृत्व में मंडी परिषद में सैनिटाइजेशन का काम शुरू किया गया ।रोजाना सैनिटाइज का छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखने को भी कहा जा रहा है ।उन्होंने कहा कि जब तक लोग सामाजिक दूरी को बना के रखेंगे तब तक आपको कोरोना नहीं छू पायेगा।  नियमों का पालन जरूर करें एतियात और सुरक्षित रहें।  खुद भी सुरक्षित रहें और को भी सुरक्षित रखें।

विडियो देखे- 

Post A Comment: