ऋषिकेश 3 जून।बैराज स्थित कैंप कार्यालय में आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल के पहल पर ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत  ग्राम पंचायतों के प्रधानों के साथ एक बैठक कर कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन की स्थिति में क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बातचीत की।इस दौरान अग्रवाल ने सभी प्रधानों की अच्छा कार्य करने पर प्रशंसा कर बधाई भी दी।

      बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रधानो को विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से प्रत्येक प्रधान को ₹10 हजार देने की घोषणा भी की एवं ग्राम पंचायत के अंतर्गत जरूरतमंदों को आवश्यकता अनुसार राशन किट देने को भी कहा गया।
इस अवसर पर अग्रवाल ने प्रधानों द्वारा उठाई गई  विभिन्न समस्या जैसे राशन कार्ड न बनने पर जिला खाद्यन आपूर्ति निरीक्षक,  चुगान एवं पुस्ता निर्माण न होने  पर  मुख्य विकास अधिकारी एवं क्वारंटीन सेंटर में जांच के लिए मेडिकल टीम भेजने को लेकर उप जिलाधिकारी ऋषिकेश से दूरभाष पर बातचीत कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए ।

 अग्रवाल ने जिलाधिकारी देहरादून से भी विभिन्न समस्याओं के निस्तारण को लेकर दूरभाष पर बातचीत की एवं समस्या के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
इस मौके पर प्रधान ग्राम पंचायत हरिपुर कला गीतांजलि जखमोला, प्रधान ग्राम पंचायत खाडगांव शंकर धनै , प्रधान ग्राम पंचायत प्रतिक नगर अनिल कुमार, रायवाला ग्राम प्रधान सागर गिरी, गौहरी माफी ग्राम प्रधान रोहित नोटियाल,  चक जोगीवाला ग्राम प्रधान भगवान सिंह मेहर , जोगीवाला माफी सोबन सिंह कैंतूरा, ग्राम पंचायत खैरीकलां चमन पोखरियाल,  खैरी खुर्द विजय राम पेटवाल, ग्राम प्रधान भटटोवाला दीपा राणा, उपप्रधान गुमानीवाला राजेश व्यास,  छिददरवाला के प्रधान प्रतिनिधि  सरदार बलविंदर सिंह, मनोज ज़ख्मोला आदि लोग उपस्थित थे ।

Post A Comment: