ऋषिकेश 3 जून।कोरोना वायरस का असर बड़े पैमाने पर धर्म पर भी हुआ है।लॉकडाउन के चलते मंदिरों में भक्तों का आना बंद है जिससे मंदिरों के पुजारियों पर भी रोजी-रोटी का संकट मंडरा गया है।इसी क्रम में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष के सुपुत्र पीयुष अग्रवाल ने ऋषिकेश शहर में स्थित 16 मंदिरो में जाकर वहॉ पुजारियों एवं पंडितों को राशन किट वितरित की एवं पुजारियों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
पीयुष अग्रवाल ने आज ऋषिकेश स्थित चंद्रेश्वर मंदिर, सोमेश्वर मंदिर, वीरभद्र मंदिर, नीम करोली मंदिर, हनुमान मंदिर, भरत मंदिर, रघुनाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में जाकर वहां मौजूद पुजारियों एवं पंडितों को राशन सामग्री वितरित की साथ ही इस दौरान उन्होंने उनका हालचाल भी जाना।
इस अवसर पर पियुष अग्रवाल ने कहा है कि लॉकडाउन में लगभग 2 महीने से ऊपर का समय बीत गया है और सभी तरह के धार्मिक कार्य बंद है।पुजारियों की जीविका मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों पर निर्भर होती है और अभी मंदिर बंद हैं। पुजारीयों को भी इस स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि जैसे दूसरे वर्ग के लोगों की मदद की जा रही वैसे ही ब्राह्मणों की मदद के लिए भी आगे आना चाहिए।

Post A Comment: