ऋषिकेश,2 जून। मुनिकीरेती पुलिस ने फेसबुक पर भ्रामक वीडियो अपलोड करने पर चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस ड्यूटी खबर को लोड करने वालों की डिटेल भी खंगाल रही है। मुनी की रेती थाना पुलिस के मुताबिक सोमवार को तपोवन स्थित रिजेंटा होटल के प्रबंधक गौरव जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लॉक डाउन के दौरान उनके होटल में शासन के आदेश पर निर्धारित शुल्क पर निजी खर्चे पर मुंबई से हवाई यात्रा किराया देकर लौटे अखिलेश सिंह पुत्र स्वर्गीय राजपाल सिंह, दीपक रावत पुत्र प्रेपन सिंह रावत, रंजन सिंह पुत्र प्रदीप सिंह ,मदन सिंह रावत पुत्र गंभीर सिंह निवासी ग्राम गण, बूढ़ा केदार घनसाली होटल में ठहरने का आरक्षण लेने की ब्राह्मण वीडियो बनाकर फेसबुक अपलोड की। जिससे उनके होटल व प्रशासन की छवि खराब करने का आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने सभी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मुनी की रेती थाना निरीक्षक आर के सकलानी ने बताया कि होटल में ठहरने के लिए उप जिलाधिकारी डोईवाला होटल रीजेंटा को न्यूनतम दर ₹900 प्रति कमरा प्लस ₹450 प्रति दिन भोजन पर हवाई यात्रा से आने वालों के लिए बुक कराया था। एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों को दिशा-निर्देश से भलीभांति अवगत कराया था ।इसके बावजूद युवकों द्वारा वीडियो बनाकर भ्रामक दुष्प्रचार किया गया है ।जिसे कुछ लोगों द्वारा फेसबुक में अपलोड किया गया। बताया कि पुलिस छूटी खबर को फेसबुक लोड करने वालों डिटेल खंगाल रही है।

Post A Comment: