ऋषिकेश,13जून। भल्ला फार्म विकास समिति ने घर-घर जाकर लोगों को लगभग एक हजार से अधिक मास्क वितरित किए व लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने साथ ही हर समय मुंह पर मास्क लगाने के लिए जागरूक किया। शनिवार को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए भल्ला फार्म विकास समिति के सदस्यों ने समिति के अध्यक्ष बाल सिंह राणा के नेतृत्व में भल्ला फार्म 8 में घर-घर जाकर लोगों को एक हजार मास्क वितरित करने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष बाल सिंह राणा व सचिव एडवोकेट रणवीर सिंह राणा ने लोगों से कोरोना वायरस जैसी बीमारी से बचने के लिए हर समय मुंह पर मास्क लगाने, बार-बार साबुन से हाथ धोने, हाथों को समय-समय पर सैनिटाइजर करने, अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस बीमारी की मात्र एक दवा सोशल डिस्टेंसिंग ही है, सोशल डिस्टेंसिंग से ही हम लोग इस बीमारी को मात दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि जागरूक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी से आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करने की भी अपील की है जिससे सभी लोगों को समय समय पर इसकी जानकारी प्राप्त हो सके। साथ ही उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो भी लोग अन्य राज्यों से अपने घर आ रहे हैं वह होम क्वारंटाइन के नियमों का अवश्य पालन करें। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष बाल सिंह राणा, उपाध्यक्ष राजवीर सिंह रावत, सचिव एडवोकेट रणवीर सिंह राणा, कोषाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद थपलियाल, राम सिंह रावत, गोविंद सिंह रावत, चंद्रवीर पोखरियाल, कृपाल सिंह राणा, इंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
Home
Unlabelled
घर-घर जाकर भल्ला फार्म विकास समिति ने वितरित किए मास्क, मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने के लिए किया जागरूक


Post A Comment: