ऋषिकेश,04 जून।  थाना मुनिकीरेती के क्षेत्र में एक विदेशी महिला द्वारा  अपने विदेशी मित्र को प्यार में धोखा दिये जाने के बाद  विदेशी युवक मित्र ने  कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली  है। थाना मुनि की रेती  प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि गुरुवार की शाम को शीशम झाड़ी स्थित दयानंद आश्रम में रह रहे, ब्राजील के नागरिक लिएंड्रा केपी बारबे पेट्रा, उम्र 49 वर्ष का शव उसके कमरे में खिड़की की ग्रिल से लटकता हुआ पाया गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आर के सकलानी, वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश सैनी ओर चौकी प्रभारी  विकेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे।मृतक अपनी 34 वर्षीय ब्रिटेन निवासी महिला मित्र के साथ 17 मार्च से यहां आश्रम में एक ही कमरे में रह रहा था। विगत वर्ष भी दोनों इसी आश्रम में रहे थे। मौके पर एक पर्ची में   टैब में गर्लफ्रैंड के लिए मैसेज होना लिखा था । मृतक के टैब में पुलिस को मृतक द्वारा अपनी महिला मित्र के लिए एक भावुक संदेश मिला ।जिसमें उसने अपनी दोस्त द्वारा उससे दूरी बना लेने के कारण आत्महत्या करना बताया।आश्रम के कर्मचारियों द्वारा बताया कि 3 दिन से महिला मित्र दिन में अलग कमरे में ध्यान लगाने के लिए जा रही थी। 2-3 दिन से मृतक डिप्रेशन में लग रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक  टिहरी गढ़वाल  द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
पुलिस द्वारा शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा है। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। मृतक के परिजनों को सूचित करने के लिए ब्राजील दूतावास को भी सूचना दी जा रही है।

Post A Comment: