ऋषिकेश, 4 जून। लॉक डाउन के दौरान ऋषिकेश में फंसे 54 प्रवासी श्रमिकों को प्रशासन की मदद से उनके घर भेजा गया। यह लोग यूपी जिला बस्ती और लखीमपुर खीरी के रहने वाले थे। जो कि ऋषिकेश में मजदूरी कर गुजर-बसर कर रहे थे । लेकिन लॉक डाउन के दौरान उनके पास ना तो काम था ना ही पैसा, लोग अपना घर जाना चाहते थे। समाजसेवी प्रतीक कालिया प्रशासन की अनुमति के बाद गुरुवार को बस में रवाना कर उन्हें उनके घर भेज दिया गया है। यंग ऋषिकेश ग्रुप के सुनील छावड़ा ने भी सहयोग किया।


Post A Comment: