ऋषिकेश,05 जून। आज 05 जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन है। आज वे अपना 48वां जन्मदिन मना रहे है। सीएम योगी को जन्मदिन की बधाइयों का ताता लगा है। योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को  ग्राम पंचुर यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल  में एक गढ़वाली राजपूत परिवार में हुआ है। उनका नाम अजय कुमार बिष्ट भी है। योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 1993 में गणित में एमएससी की पढ़ाई के दौरान गुरु गोरखनाथ पर शोध करने ये गोरखपुर आए। गोरखपुर प्रवास के दौरान ही योगी महंत की शरण में ही चले गए और दीक्षा ले ली। योगी आदित्यनाथ बीजेपी के सांसद होने के साथ-साथ हिंदू युवा वाहिनी के संस्थापक भी हैं। ऐसी ही कई बाते है सीएम योगी के जिंदगी से जुड़ी
योगी के पिता एक फॉरेस्ट रेंजर थे, जिनका नाम आनन्द सिंह बिष्ट था।
योगी ने साल 1977 में टिहरी के गजा के स्थानीय स्कूल में पढ़ाई शुरू की और साल 1987 में यहां से दसवीं की परीक्षा पास की।
साल1989 में ऋषिकेश के श्री भरत मन्दिर इण्टर कॉलेज से योगी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की।
1990 में ग्रेजुएशन की पढ़ाई करते हुए योगी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े। 1992 में गढ़वाल विश्विद्यालय से गणित में बीएससी की परीक्षा पास की।
राम मंदिर आंदोलन के प्रभाव के चलते पढ़ाई से भटक गए थे योगी आदित्यनाथ। साल 1994 में ये पूर्ण संन्यासी बन गए, जिसके बाद इनका नाम अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ हो गया।
15 फरवरी 1994 को गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी बने।
गोरखनाथ मंदिर के महंत अवैद्यनाथ ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था
योगी आदित्यनाथ का सबसे काम उम्र में लोकसभा में सांसदों की लिस्ट में शामिल हुए है।
योगी आदित्यनाथ 12वीं लोकसभा में सांसद बनकर पहुंचे तब उनकी महज उम्र 26 साल थी।
 इसके बाद आदित्यनाथ 1999, 2004, 2009 और 2014 में भी लगातार सांसद चुने जाते रहे।
12 सितंबर 2014 को उनके गुरू महंत अवैद्यनाथ के मृत्यु के बाद वह गोरखपुर मंदिर महंत यानी पीठाधीश्वर का कार्यभार संभाला
अप्रैल 2002 में उन्होंने हिन्दू युवा वाहिनी बनाई, यह युवाओं का एक सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी समूह है।
7 सितंबर 2008 को सांसद योगी आदित्यनाथ पर आजमगढ़ में जानलेवा हिंसक हमला हुआ, इस हमले में वे बाल-बाल बचे थे। इस हमले में सौ से अधिक वाहनों को हमलावरों ने घेर लिया और लोगों को लहुलुहान कर दिया।योगी आदित्यनाथ ने रविवार, 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। आज का आदित्य परिवारजनों की ओर से  उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। 

Post A Comment: