ऋषिकेश,05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गढ़वाल मंडल विकास निगम यात्रा कार्यालय में राज्यमंत्री कृष्ण कुमार सिंघल ने निगम कर्मचारियों/अधिकारियों के साथ पौधा रोपण किया, जिसमे राज्यमंत्री द्वारा पर्यावरण को बचाने हेतु संकल्प लेने के साथ सभी प्रदेशवासियों से अपील की कि सभी लोगो को हर वर्ष पर्यावरण को बचाने हेतु पौधारोपण करना चाहिए । मौके पर ए0जी0एम0 एस0 पी0 एस0 रावत जी, वीरेंद्र गुसाई, कैलाश कोठारी, बी0एम0 जुयाल, सूर्यप्रकाश विश्वास, भारत भूषण कुकरेती, रमेश बिष्ट, सूर्यप्रकाश कोठारी, मुकेश रावत आदि उपस्थित रहे ।
साथ ही राज्यमंत्री द्वारा ग्राम सभा खेरीखुर्द और ठाकुरपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ पौधा रोपण किया । मौके पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रदीप धस्माना, मंजू बलोधी, मुकेश बगयाल, मुनेंद्र गैरोला, सुमन गैरोला, स्वदेशी जागरण मंच राहुल त्रिपाठी, मनजीत सिंह आदि उपस्थित रहे ।

Post A Comment: