ऋषिकेश, 05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल द्वारा पुलिस क्षेत्राधिकारी परिसर में दो रुद्राक्ष के पौधे लगाए गए।
आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि ऋषिकेश पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि लायंस क्लब रॉयल समय-समय पर जनहित के कार्य करता रहता है चाहे वो निर्धन लोगो की सेवा हो या पुलिस प्रशाशन की सहायता हो वा करोना महामारी के दौरान भी लायंस क्लब रॉयल द्वारा किया गया कार्य काबिले तारीफ है।
लायंस क्लब रॉयल के रीजन चेयरपर्सन लायन धीरज मखीजा ने बताया कि क्लब द्वारा पूर्व में ऋषिकेश के बच्चों के लिए एक ऑनलाइन ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन किया गया था व अब 07 तारीख रविवार को ऋषिकेश के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक ऑनलाइन क्विज कंपटीशन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें की ऋषिकेश के सभी वरिष्ठ नागरिक ऑनलाइन भाग ले सकते हैं
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्र अधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत जी , आशीष अग्रवाल, पुनीत गर्ग , धीरज मखीजा आदि उपस्थित थे।

Post A Comment: