ऋषिकेश, 4 जून।भोगपुर निवासी होमगार्ड दौलत सिंह 45 को गाय ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल होकर सड़क पर जा गिरे ।इस दौरान जंगलात बैरियर पर गस्त दे रहे वन विभाग की टीम ने होमगार्ड को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। बुधवार शाम 8 बजे के लगभग पुलिस के मुताबिक मुनी की रेती थाने में तैनात होमगार्ड दौलत छुट्टी के बाद बाइक से ग्राम मानकी भोगपुर स्थित घर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक दून मार्ग पर बीच सड़क पर एक गाय से टकरा गए। जिसके बाद वह सड़क पर जा गिरे ।इस दौरान जंगलात बैरियर पर गश्त कर रहे वन कर्मियों ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया वन दरोगा एमएस रावत ने बताया कि होमगार्ड की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। मामले में परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Post A Comment: