ऋषिकेश,4 जून। आईडीपीएल क्षेत्र अंतर्गत एक महिला ने पति से विवाद के चलते अपने हाथ की नस काट डाली  आनन-फानन में परिजनों ने महिला को राजकीय चिकित्सालय मे भर्ती कराया जहां  देर रात महिला का उपचार किया जा रहा है कोतवाली पुलिस के मुताबिक आईडीपीएल क्षेत्र में एक 29 वर्षीय महिला का पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया  विवाद इतना बड़ा की महिलाओं ने आवेश में आकर अपने हाथ की नस को काट डाली लहूलुहान हालत देख परिजनों के हाथ पांव फूल गए आनन-फानन में परिजनों ने महिला को 108 सेवा के माध्यम से राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां देर रात तक महिला का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि महिला का काफी समय से पति से विवाद चल रहा था। और बुधवार रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं हो गई जिसके बाद महिला ने गुस्से में आकर ब्लेड से अपने हाथ की नस काट डाली। कोतवाली थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया मामला संज्ञान में आया है मामले में परिजनों से गहनता से पूछताछ की जा रही है जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Post A Comment: