ऋषिकेश,4 जून। एस डी आर एफ ढालवाला टीम द्वारा मुनिकीरेती क्षेत्र में क्वारन्टीन सेंटर में लगे (80) डयूटी कर्मियों , ( पुलिस, पी आर डी ,होम गार्ड, अध्यापक होटल कर्मी, मेस कर्मी )को covid 19 संबंधित करो- नही करो की  जानकारी/ प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि इस दौरान प्रॉपर मास्क लगाकर व सामाजिक दूरी का अवश्य ध्यान में रखे। किसी भी बस्तु के छूने के बाद हाथों को सेनिटाइज करे। अपने हाथों को कार्य करने के दौरान मुह को बिल्कुल न छुएं, किसी भी स्थान पर न छींके व थूकें।। किसी भी क्वारन्टीन ब्यक्ति से अनावश्यक बातें न करें।घरों में जाकर कमरे में  अपने जूते चपल न ले जाएं, कपड़ो को  वाश करे या धूप में सुखाएं , अपने मोबाइल, पर्स, गाड़ी की चाबी ,को प्रॉपर सेनिटाइज करें , हाथो को धुले , हाथों को धुलने के तरीके भी बताए गए ठंडी चीज खाने से  से बचें ,योगा करतें रहे ,इम्युनिटी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दें किसी भी प्रकार से स्वाथ्य संबंधी समस्याएं प्रशासन  को बताएं।शासन ,प्रशासन का सहयोग करें, इस जानकारी को सभी को बताएं,खुद सुरक्षित, दूसरा सुरक्षित, देश सुरक्षित, और आरोग्य सेतु ऐप को डाऊनलोड के लिए बताया गया। व कोरोना से बचाव संबंधित पम्पलेट भी बांटे गए। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए स्वच्छ खाना खाएं, घर मे बुज़ुर्गों, बच्चों का अधिक से अधिक ध्यान रखें। इस मौके पर एसडीआरएफ टीम के कवींद्र सजवान, सुमित नेगी, संदीप, रविंदर, राकेश रावत आदि मौजूद रहे।




Post A Comment: