ऋषिकेश,11जनवरी। डोईवाला के खैरी गुरुद्वारे के पास मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने खुद को ब्लड से घायल कर दिया। पुलिस में सूचना पर उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डोईवाला कोतवाली पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात 8:00 बजे पुलिस को सूचना मिलेगी खैरी गुरुद्वारे के पास एक युवक ने अपने आप को ब्लेड से घायल कर दिया है। जिसके वहां मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया वरिष्ठ उपनिरीक्षक महावीर रावत ने बताया कि युवक की पहचान अमित26 पुत्र रामबहादुर निवासी ग्राम खैरी गुरुद्वारे के पास डोईवाला के रूप में हुई है। मामले में परिजनों को सूचित कर दिया गया है ।बताया कि पूछताछ में पता चला है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था ।लिहाजा उसने ऐसा कदम उठा लिया होगा मामले में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

Post A Comment: