ऋषिकेष। जितेंद्र उर्फ जीतू की खुदकुशी के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने अपने दोस्तों पर चोरी करवाने और पैसे का दबाव बनाने का आरोप लगाया। सुसाइड नोट के आधार पुलिस ने दोनों दोस्तों पर हत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल रितेश साह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर घर से लापता चल रहे काले की ढाल निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू (30) का शव वीरभद्र रोड स्थित एक बगीचे के पेड़ पर लटका मिला। छानबीन और जांच पड़ताल के बाद मृत युवक का सुसाइट नोट मिला, जिसमे उसने अपनी मौत के लिए दोस्तों को जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में दोस्तों पर पैसे देने के लिए दबाव बनाने से तंग आकर मैं आत्मघाती कदम उठाने का मजबूर हूं.... कोतवाल साह ने बताया की दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया कि आरोपित चोरी के मामले में वांछित हैं।आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Post A Comment: