ऋषिकेश, 05 जून। मुनीकी रेती पुलिस ने नाबालिग लड़की से अश्लील फिल्म दिखाकर दुष्कर्म दुष्कर्म करने के आरोप में ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक कैलाश गेट चौकी क्षेत्र में एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री से ट्यूशन पढ़ाने वाले कृष्णा उर्फ वासु पुत्र रमेश निवासी शीशम झाड़ी ने घर पर ट्यूशन पढ़ाने के बहाने अश्लील दिखाई और उसके बाद जबरन उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद नाबालिग की मां घर से बाहर थी। घटना बीते माह मई माह की बताई जा रही है। जिसके बाद शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर घर वालों ने राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसके बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मुनी की रेती थाना प्रभारी निरीक्षक आर के सकलानी ने बताया कि पीड़िता मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा और पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है बताया की पीड़िता का आरोप है कि पीड़िता के साथ लड़के के चाचा चाची ओर भाई ने मारपीट की जिससे क्षुब्ध होकर लड़की ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। जिसे घरवालो ने तत्काल सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया। पीड़िता की हालत खतरे से बाहर है।


Post A Comment: