ऋषिकेश, 07 जून। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष के बैराज स्थित कैंप कार्यालय को आज एक निजी कंपनी के द्वारा पूर्ण रूप से सैनिटाइज किया गया। इस दौरान अग्रवाल ने कहा है कि कैंप कार्यालय में आने वाले आगंतुकों को कोविड-19 से बचाव के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि अनलॉक -1 में सभी प्रकार की रियायत मिली हुई है जिससे क्षेत्र की समस्याओं को लेकर क्षेत्रवासियों का कैंप कार्यालय में आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया है।जिसको देखते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कैंप कार्यालय को पूर्ण रूप से सैनिटाइज किया जा रहा है।इसके अलावा कार्यालय के बाहर हैंड सैनिटाइजर का भी इंतजाम किया गया है। ताकि कार्यालय में आने- जाने के दौरान सभी लोग अपने हाथों की धुलाई कर सके।
इस अवसर पर सावन कार वॉश एवं सैनिटाइज कंपनी की टीम ने कैम्प कार्यालय के गेट से लेकर सभी कमरों, टॉइलट, वॉटर बूथ, स्टाफ़ आवास और पार्किंग तक को सैनिटाइज किया।इस अवसर पर सैनिटाइज कंपनी की निदेशक अंकुर टक्कर, मनोज शर्मा, शिवम गौतम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Post A Comment: