ऋषिकेष। ढालवाला स्थित क्वारंटाइन सेंटर में पृथकवास में रहने वाले लोगों ने बदइंतजामी का आरोप लगाया है। खाना निम्न स्तर का और बच्चे को दूध नसीब नहीं हो रहा है। जिम्मेदार दो टूक जवाब दे रहे सुविधा चाहिए तो खुद ही इंतजाम करें।
नगर पालिका मुनिकीरेती ने ढालवाला स्थित लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाईस्कूल में क्वारंटाइन सेंटर बनाया है। जहां बाहरी प्रांतों से जनपद की सीमा पर पहुंचने वाले प्रवासियों को नियमानुसार पृथकवास में रखा जाता है।
वर्तमान में क्वारंटाइन सेंटर में करीब 7 प्रवासी हैं। जिसमें 4 साल का एक बच्चा भी है। क्वारंटाइन में पत्नी और बच्चे के साथ रह रहे सतपुली, पौड़ी गढ़वाल के संदीप ने आरोप लगाया कि दो दिन से क्वारंटाइन सेंटर में है। समय पर खाना नहीं मिलता। सात लोग हैं और नहाने के लिए एक ही बाल्टी है। सफाई व्यवस्था भी लचर है। आरोप लगाया कि क्वारंटाइन के नाम पर नरक झेलने को मजबूर हैं। उनके बच्चे को दूध नहीं मिल रहा। सेंटर व्यवस्थापक से शिकायत करने पर खुद ही इंतजाम करने का जवाब मिल रहा है। घनसाली, ढालवाला क्षेत्र के क्वारंटाइन युवकों ने भी सेंटर में अव्यवस्था का आरोप लगाया। बताया कि सुबह और शाम सिर्फ खिचड़ी मिल रही है। जांच के नाम पर थर्मल स्क्रीनिंग हो रही है। सेंटर प्रभारी वीडी कुडियाल ने बताया कि उनकी जिम्मेदारी सेंटर के देखरेख की है। भोजन आदि सुविधाएं प्रदान करना नगर पालिका प्रशासन का है। नगर पालिका प्रशासन ने यहां क्वारंटाइन सेंटर खोला है।

Post A Comment: