ऋषिकेश। भाई बहन के अटूट प्रेम व आस्था का प्रतिक रक्षा बंधन के उपलक्ष में प्रजापति ब्रहम कुमारी ईश्वरी विद्यालय द्वारा इस पर्व के अध्यात्मिक रहस्य से आम आदमी को रूबरू कराने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया। ब्रहम कुमारी ऋषिकेश केंद्र की संचालिका बी.के. आरती बहन ने आम आदमी को इस पर्व के पीछे छिपे अध्यात्मिक रहस्य को उजागर करते हुए बताया कि यह पर्व व्यक्ति को अपने भीतर के विकारो को मिटानेे में भी सहयोग करता है। इस पर्व पर व्यक्ति खुद को बंधन में डालकर अपनी खुद की रक्षा भी कर सकता है। उन्होने कहा कि इस पर्व की महत्ता तब और बढ़ जाएगी जब रक्षा बंधन पर्व पर हर व्यक्ति कम से कम अपने भीतर के एक विकार को हर वर्ष नष्ट करने का संकल्प ले। उसके लिए देव ऋषि व अध्यात्मिक गुरूओ से रक्षा सूत्र बंधवाकर विकारो से मुक्ति प्राप्त करें। यह कार्यक्रम तीर्थ नगरी में 20 अगस्त से 26 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। 21 अगस्त को सुबह 10 बजे आईडीपीएल स्थित बीआरओ शिवालिक के इंजिनियर श्री राठौर ने अधिनस्थ स्टेशन पर 20 लोगो को रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें अपने भीतर के विकारो को नष्ट करने की सलाह दी। उसके उपरांत शाम को टीएचडीसी परिसर में आफिसर्स क्लब में आयोजित कार्यक्रम में 40 लोगो को राखी के त्यौैहार का महत्व बताते हुए अपने विकारो को समाप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। डाक्टर रितू प्रसाद व उनके समस्त स्टाफ को साथ ही सभी मरीजो को राखी बांधी गयी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टीएचडीसी के डायरेक्टर, टेक्निशियन एचएल अरोरा, महाप्रबंधक जीएस चौधरी, संदीप सिंघल, दीपक अग्रवाल, टीएस रौतेला, के.के. सिंघल, बृजेश कुमार, केपी सिंह, नीरज वर्मा, जितेंद्र जोशी, प्रदीप कुलश्रेष्ठ, आरके यादव, शीशुपाल धीमान आदि ने अपने परिवार सहित कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करायी।


Post A Comment: