देहरादून। देश के पूर्व प्रधनमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश को लेकर उत्तराखण्ड राज्य के भाजपा प्रभारी श्याम जाजू व अजय भट्ट दून पहुंच चुके हैं। यहां से अस्थि कलश को राज्य के काबिना मंत्री सुबोध उनियाल ऋषिकेश लेकर जायेंगे जहां पर वह गंगा घाट पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाध्सिकारियों के साथ अस्थियों को मां गंगा में विसर्जित करेंगे। सुबोध्स उनियाल का कहना है कि अटल बिहारी वाजपेयी एक सौम्य, मृदुभाषी व्यक्ति थे। उनकेे न रहने से देश को अपूर्णिय क्षति हुयी है। अटल जी की कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। हमारे देश के नेताओं को चाहिए कि वह स्व. अटल के बताये गये पद्चिन्हो पर चले। सुबोध्स उनियाल का कहना है कि वह अटल बिहारी वाजपेयी को अपना आदर्श मानते हैं। उनके जैसे जीवन को ही वह व्यतीत कर रहे हैं। जन सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं होती। वह अपना सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित कर चुके हैं। सुबोध उनियाल का कहना है कि अटल बिहारी वाजपेयी का तीर्थ नगरी ऋषिकेश से विशेष लगाव था वह कई-कई दिन ऋषिकेश में रहकर जाते थे। जहां तक बात गंगा तट की है तो स्व. वाजपेयी कई-कई घंटे गंगा घाट पर बैठकर चिंतन मनन किया करते थे। उत्तराखण्ड, छत्तीसगढ व झारखंड तीनो राज्य अटल बिहारी वाजपेयी की देन है। इन तीनो राज्यो का गठन अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में हुआ था। देश को मजबूत करने की दृष्टि से वाजपेयी सरकार ने ही पोखरण का अविष्कार भी किया था। अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत को एक ऐसे मुकाम पर पहुंचाया जहां से आज हमे सिपर्फ विकास ही विकास दिखायी देता है।
विगत 16 अगस्त को अटल बिहारी वाजपेयी का लम्बी बिमारी के चलते एम्स चिकित्सालय में निध्न हो गया था। उनके निधन की खबर से न सिर्फ भारत, अमेरिका तक में शोक की लहर दौड गयी थी। अटल बिहारी वाजपेयी का भाजपा के साथ ही कांग्रेस पार्टी भी बडा सम्मान करती थी। अटल के निधन से कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता भी शोक की लहर में डूब गये थे। विगत रविवार को अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां उनकी दत्तक पुत्री व अन्य परिजनों के द्वारा हरिद्वार लायी गयी थी। जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में अटल जी की अस्थियो कोे गंगा में विसर्जित किया गया था। भाजपा संगठन के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि पूर्व प्रधनमंत्री की अस्थियों को अब 100 नदियों में प्रवाहित किया जाएगा। हरिद्वार के साथ ही ऋषिकेश में मां गंगा में अस्थियो को विसर्जित करने का निर्णय लिया गया है। ऋषिकेश के लिए अस्थि कलश इंडिगो की फ्रलाइट से प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के द्वारा उत्तराखण्ड लाया गया था। अस्थि कलश को पिफर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के द्वारा ऋषिकेश के गंगा घाट आज लाया जाएगा। जहां गमगीन माहौल में अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियो को गंगा में प्रवाहित किया जाएगा। सुबोध उनियाल के साथ भाजपा के कई पदाधिकारी व भाजपा नेता भी उपस्थित रहेंगे।

Post A Comment: