बिग बॉस कंटेस्टेंट ज्योति कुमारी इस हफ्ते घर से बाहर होने वाली हैं. घर के सदस्यों में से लव त्यागी और महजबीं पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे थे. लेकिन जनता ने उन्हें बचा लिया है और ज्योति कुमारी को बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

बिहार के मसौदी की रहने वाली ज्योति बिग बॉस के घर में कॉमनर के तौर पर आई थीं. शुरुआत में अपने बर्ताव के चलते वह सभी घरवालों के निशाने पर आ गई थीं. लेकिन धीरे-धीरे जब वह घर की राजनीति समझने लगीं तो उनमें कई बदलाव देखने को मिले.

ज्योति के घर से बाहर होने की खबर बिग बॉस 11 टॉप अपडेट्स नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल पर दी गई है. शनिवार यानी 28 अक्टूबर वाले वीकएंड के वार के एपिसोड में ज्योति को लेकर कोई बात नहीं हुई थी. बल्कि टास्क में अच्छा परफॉर्म ना करने की वजह से ढिंचैक पूजा सबके निशाने पर थीं.
सलमान ने जब पूजा से इसकी वजह पूछी थी तो उन्होंने बताया कि उन्हें बीपी लो की शिकायत है. जबतक वह संभल पाईं उन्होंने टास्क में बने रहने की कोशिश की लेकिन जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तो उन्होंने क्विट कर लिया.

Post A Comment: