देहरादून। प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा है कि सूबे में जीएसटी लागू होने के बाद से अभी तक करीब पांच सौ करोड़ रुपये का लाभ हो चुका है। लगातार जीएसटी देने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
सोमवार को विधानसभा में पत्रकारों ने अनोपचारिक बातचीत करते हुए पंत ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद केंद्रीय करो से राज्य को प्राप्त होने वाले राजस्व में 19 फीसदी का इजाफा हुआ है। दिसंबर के आखिर तक सही तसवीर सामने आ पाऐगी।उन्होने कहा कि पहले कर अदा करने वालों की संख्या 80 से 82 हजार थी जो अब बढ़ कर 1 लाख से उपर हो चुकी है। केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओ में कम धन खर्च होने के सवाल पर उन्होने कहा कि समय पर उपभोगता प्रमाण पत्र न भेजने के कारण बजट नही आ पाता था, सभी अधिकारियों से कहा गया है कि समय से यूसी भेजी जाय ताके केंद्र से धन रिलीज कराया जा सके । पूर्व सरकार के कार्यकाल में केंद्रीय वित्त पोषित योजनाओं का धन समय पर खर्च नही हो पा रहा था जिस कारण से यूसी भेजने में देरी हो रही थी। अब सरकार ने तेजी से खर्च करने और आय के संसाधनों में इजाफा करने के आदेश दिये है। जिला योजना में धन की कमी के सवाल पर पंत ने कहा कि जिला योजना में प्रावधान के सापेक्ष अधिक धन खर्च करने के मामले सामने आ रहे है। लोक निर्माण और जिला योजना में एसा भी देखने में आ रहा है कि जहा 10 करोड़ आवंटित किया गया था वहा 40-40 करोड़ रुपये खर्च किये जा चुके है। प्रकाश पंत ने यह भी बताया कि शिकायत मिलने पर शराब की दुकानों के खिलाफ की गई कार्यवाई में अभी तक 35 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया जा चुका है। विपक्ष के कार्यमंत्रणा में शामिल ना होने के एलान पर पंत ने कहा कि कार्यमंत्रणा सरकारी बैठक नही है

Post A Comment: