*संघर्ष में इस्तेमाल बंदूक को पुलिस ने किया बरामद
 *संघर्ष के बाद एक पक्ष के लोग घरों से फरार

*मारपीट व गोलीबारी में तीन घायल
लंढ़ौरा समाचार। जैनपुर झंझेड़ी गांव में क्रिकेट मैच को लेकर दो युवकों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठीडंडें चलें संघर्ष में एक पक्ष के लोगों द्वारा फायरिंग करनें से एक व्यक्ति घायल हो गया मारपीट में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए गोली सें घायल व्यक्ति को उपचार हेतू सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां उसकी हालत खतरें से बाहर बताई गई हैं। पुलिस नें घटना में इस्तेमाल बंदूक को कब्जें में ले लिया हैं। मामले में लिखापढ़ी नहीं हुई हैं
जैनपुर झंझेड़ी गांव के निकट एक ईट भट्टे पर क्रिकेट टुर्नामेंट चल रहा हैं।  मैच के दौरान जैनपुर झंझेड़ी गांव के जमाल पुत्र काला व शाहिद पुत्र याकूब हसन के बीच कहांसुनी व मारपीट हो गई उस समय वहां मौजूद लोगों ने दोनों का बीच बचाव करा दिया दोनों के बीच मारपीट की जानकारी किसी ने दोनों पक्षों के परिजनों को दे दी मामले को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठीडंडें चलें संघर्ष में एक पक्ष के लोगों ने लाईसेंसी व देशी तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी गोली असलम पुत्र यासीन 45 वर्षीय के घुटने में जा लगीं फायरिंग से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई  मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के असलम व अकरम व शाहिद घायल हो गए पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहलें ही एक पक्ष के लोग अपनें घरों से फरार हो गए सुचना पर एसएसआई अजय कुमार एस आई लोकपाल सिंह एस आई चित्रगुप्त एस आई अशोक कुमार मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बंदूक को कब्जें में ले लिया हैं। वहीं गोली लगने से घायल व्यक्ति को उपचार हेतू सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया हैं। जहां उसकीं हालत खतरें से बाहर बताई गई हैं। एसएसआई अजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखतें हुऐ पुलिस बल तैनात कर दिया गया हैं। मामले में अभी किसी भी पक्ष की तरफ से लिखीत शिकायत नहीं मिली हैं। शिकायत मिलनें पर दोषी पक्ष के विरुद्ध कारवाई की जाएगी।

Post A Comment: