देहरादून । देहरादून के थाना प्रेमनगर झाझरा में गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक के आदेश से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दून ग्लोबल स्कूल में धार्मिक सदभावना से संबंधित पेंटिंग प्रतियोगिता तथा सेमिनार का आयोजन किया गया। साम्प्रदायिक सौहार्द सप्ताह के तहत चौकी झाझरा थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा दून ग्लोबल स्कूल झाझरा में धार्मिक सदभावना से संबंधित पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र के आदेशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मनाया जा रहा है। छात्र छात्राओं ने पेंटिंग प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं धार्मिक सद्भावना से संबंधित पेंटिंग बनाई गयी। उक्त कार्यक्रम के दौरान स्कूल मे एक सेमिनार आयोजित कर सभी बच्चों को नशे, साइबर क्राइम, यातायात के नियमो और अन्य के बारे में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में उपस्थित स्कूल स्टॉफ और बच्चों द्वारा पुलिस द्वारा शुरू किए गए उक्त प्रयास की सराहना करते हुए अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने की आश्वासन दिया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार भी प्रदान किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान चौकी प्रभारी झाझरा, स्कूल के प्रधानाचार्य, प्रबंधन समिति के सदस्य व अन्य अथितिगण उपस्थित रहे।


Post A Comment: